फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फाग मेले के लिए लाव-लश्कर के साथ निकले देवता व्यास ऋषि

Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी के बेहनी महादेव के मंदिर में पहुंचे देवता का हुआ स्वागत
विज्ञापन

तीन गढ़ और सात हार के सैकड़ों देवलु हुए रथयात्रा में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि पहली बार रामपुर फाग मेले में भाग लेने जा रहे हैं। वीरवार को देवता व्यास ऋषि लाव-लश्कर के साथ अपने देवालय से रवाना हुए।
शाम को आनी के बेहना स्थित बेहनी नाग मंदिर में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचे। फाग मेले में देवता के साथ तीन गढ़ और सात हार के लोग भाग ले रहे हैं। देवता का रथ उठाने के लिए क्षेत्र के लोगों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रामपुर रियासत में होने वाले ऐतिहासिक फाग मेले में जिले के देवी-देवता भी भाग ले रहे है। हालांकि, निरमंड के कई देवी-देवता फाग पर्व में पहले से शामिल होते हैं, मगर बाह्य सराज आनी के रघुपुर क्षेत्र के देवता पहली बार भाग ले रहे हैं। पिछले साल देवता खुडीजल ने भी पहली बार फाग मेले में शिरकत की थी।
इस बार व्यास ऋषि फाग मेले में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। रामपुर दौरे के लिए देवता व्यास ऋषि के छत्र, मुख और मोहरों को नया रूप दिया गया है।
तीन गढ़ के अधिष्ठाता देवता व्यास ऋषि को फाग मेला कमेटी का निमंत्रण मिला है। वीरवार को देवता फाग मेले के लिए रवाना हुए। शवाड़, नगान, हरिपुर और निमला में देवता का लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने सुख-शांति का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देवता के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर, भंडारी शेर सिंह, कुठैला परस राम शर्मा, कायथ ठाकुर दास वर्मा, पुजारी जिया लाल शर्मा और सलाहकार शेर सिंह चौहान ने कहा कि 15 से 18 मार्च तक होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय रामपुर फाग मेले के लिए देवता व्यास ऋषि रवाना हो गए हैं। देवता को उठाने के लिए लोगों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें