कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत रूपी घाटी के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया। लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने पहाड़ी गीतों, कुल्लवी नाटी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।
इसके अलावा कार्यक्रम में फैशन शो को भी दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने सराज घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में अमन सूद मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। संवाद