फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल में ही टूट रहे नियम, न मरीज न ही तीमारदार पहन रहे मास्क

Mon, 27 Mar 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने पर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में ही नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उपचार करवाने आ रहे मरीज और तीमारदार मास्क नहीं लगा रहे। 24 मार्च से लेकर अब तक कोरोना के जिले में 11 मामले आ चुके हैं, बावजूद इसके लोगों के मुंह से मास्क गायब है। एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने के नियम का पालन भी नहीं हो रहा है। जबकि लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

दिन सोमवार, समय सुबह 8:30 बजे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों का पहुंचना शुरू हुआ। रविवार की छुट्टी रहने के कारण 09:00 बजे तक पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइनें लग गईं। सैकड़ों मरीजों में महज दस से पंद्रह ने सही से मास्क पहन रखा था। कई मरीजों के मास्क मुंह से नीचे और हाथों में लटके दिखे। पंजीकरण के बाद 10:15 बजे महिला और पुरुष बाह्य रोगी ओपीडी में बिना मास्क मरीज नजर आए। वहीं, मेडिसन ओपीडी, गायनी, शिशु रोग, सर्जरी और हड्डी रोग ओपीडी में भी मरीज और तीमारदार बिना मास्क ही पहुंचे। ट्रामा सेंटर, औषधी वितरण केंद्रों और अस्पताल कैंटीन में भी सुबह 10:00 से दोपहर 4:00 बजे तक आलम यही रहा। कोरोना के लगातार बढ़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन नियमों को सख्ती से लागू नहीं करवा पा रहा। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से किसी भी तरह से कोरोना नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है।
सभी ओपीडी में नोटिस चस्पा दिया गया है कि बिना मास्क मरीजों का उपचार नहीं किया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को भी इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना मास्क अस्पताल में किसी को प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें