फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओल्ड मनाली के एक होटल से 11.50 लाख की नकदी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। ओल्ड मनाली स्थित एक होटल से 11.50 लाख रुपये की नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस थाना मनाली में होटल के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल के मालिक गोपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके होटल से 11 लाख 50 हजार रुपये की नकदी गायब हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, होटल में स्टीवर्ड के पद पर कार्यरत कर्मचारी दो अक्तूबर 2026 को सीसीटीवी फुटेज में तिजोरी की चाबी उठाकर अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था।
आरोप है कि कर्मचारी उसी दिन बिना अनुमति होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को लेकर कर्मचारी की भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें