फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली टैक्सी पर 100 रुपये टैक्स गलत : राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। राज्य की सीमाओं पर हिमाचल की टैक्सी के चालकों से 100 रुपये की वसूली पर हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने रोष जताया है। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजकुमार राजा ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकुमार ने कहा कि मनाली का पर्यटन सीजन वैसे ही फीका चल रहा है। बीमा, पासिंग, टैक्स आदि कई खर्च बढ़ गए हैं। अब पता चला है कि सरकार ने पंजाब बॉर्डर इलाकों के लोगों को राहत देने के साथ दूसरे राज्यों में जाने वाली टैक्सी चालकों से 100 रुपये वसूलने शुरू किए हैं। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें