फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोवर्स एवं रेंजर्स ने बिजली महादेव में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बिजली महादेव मंदिर परिसर और इसके साथ लगते जंगल में रोटरी क्लब कुल्लू और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से करीब डेढ़ से दो क्विंटल प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरा एकत्रित किया। नगर परिषद ने एकत्रित कचरे को उचित निस्तारण के लिए अपने कब्जे में लिया। सफाई अभियान को नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर ने 29 अगस्त सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा के निर्देशन तथा रोवर स्काउट लीडर प्रो. ज्योति चरण के नेतृत्व में करीब 40 रोवर्स एवं रेंजर्स और रोटरी क्लब कुल्लू के 10 रोटेरियन ने अभियान में भाग लिया।
रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि क्लब बिजली महादेव क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि बिजली महादेव आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन सभी लोग इस पवित्र स्थल की स्वच्छता, पर्यावरण और धार्मिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान अंशुल पराशर, पूजा मलिक, वीके कपूर, आकाश बांगा, गगन मल्होत्रा, शशि किरण, नंदिनी पराशर, अंजू हाजरी, डॉ. क्षितिज शर्मा, मनोज शर्मा, ओम प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें