फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान, जिला परिषद का रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। लाहौल-स्पीति जिप अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ब्लॉक समिति लाहौल का पद अनुसूचित जनजाति के लिए ओपन रखा गया है। जिप के वार्ड उदयपुर, त्रिलोकनाथ, कोलंग और लोसर को एसटी ओपन रखा गया है। जाहलमा, सिस्सू, सगनम और काजा वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया है। वरपा वार्ड को इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत, वार्ड पंच, जिप और ब्लॉक समिति का रोस्टर जारी कर दिया गया है। पुनर्सीमांकन के बाद लाहौल-स्पीति में पंचायतों की संख्या 41 से बढ़ कर 45 हुई है। लाहौल की 32 पंचायतों में से 16 पद अनुसूचित जनजाति ओपन और 16 पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ब्लॉक समिति के कुल 15 वार्डों में 7 पद अनुसूचित जनजाति महिला, एक पद अनुसूचित जाति महिला और सात पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें