फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव की जमीन पर नहीं लग रहा है रोपवे : महेंद्र पुजारी

Wed, 23 Jul 2025 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे को लेकर प्रैस वार्ता को संबो​धित करते महेंद्र पुजारी।-संवाद
विज्ञापन
रोपवे लगाने के पक्ष में आगे आए तलपीणी पंचायत के प्रधान
विज्ञापन

बोले-विरोध संघर्ष समिति के लोग साध रहे हैं राजनीतिक हित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे को लेकर पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुल्लू सदर के विधायक के बाद अब तलपीणी पंचायत के प्रधान एवं भागासिद्ध माता के पुजारी महेंद्र पुजारी ने भी पत्रकार वार्ता कर रोपवे निर्माण की पैरवी की है।
उन्होंने कहा है कि बिजली महादेव विरोध संघर्ष समिति के लोग रोपवे को लेकर राजनीतिक हित साध रहे हैं। जबकि बिजली महादेव पहले ही स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि मेरी जमीन पर रोपवे न बनाएं और उसके आधार पर ही रोपवे निर्माण को मंदिर परिसर से 900 मीटर नीचे किया है। ऐसे में अब बिजली महादेव रोपवे महादेव की जमीन से बाहर बन रहा है। लेकिन विरोध संघर्ष समिति के लोग अनावश्यक रूप से इस मामले में राजनीतिक हित साधने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे देव समाज से जुड़े हुए हैं और देव समाज को करीब से समझते हैं लेकिन इस मामले में जबरदस्ती कुछ लोगों की ओर से अपने हित साधने के लिए महादेव के नाम को इस्तेमाल किया जा रहा है जो गलत बात है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत ने 2018 में इसके लिए एनओसी जारी की है और रोपवे नियमानुसार बनाया जा रहा है इससे किसी भी तरह से देव नीति को गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें