फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब 24 तक दस्तावेजों का सत्यापन करवा पाएंगे अभ्यर्थी

Tue, 22 Jul 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने तिथि में किया फेरबदल
विज्ञापन

खराब मौसम को देखते हुए निदेशालय ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। पैट और नॉन-पैट के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने इसमें फेरबदल किया। तिथि में फेरबदल होने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किन्हीं कारणों से संस्थान में पहुंचकर प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा जिन अभ्यर्थियों को पैट-नॉन पैट की ऑनलाइन द्वितीय काउंसलिंग के माध्यम से 17 जुलाई को सीटें आवंटित की गई थी। उन्हें अपने मूल दस्तावेजों सहित संबंधित आवंटित बहुतकनीकी संस्थान में 22 जुलाई तक उपस्थिती दर्ज करवाने को कहा गया था। प्रदेश में खराब मौसम एवं अत्यधिक वर्षा के कारण तिथि को बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दिया गया है। इस संबंध में बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने कहा कि पैट-नॉन पैट के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि में फेरबदल किया गया है। कहा कि प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल-फ्री नंबर 1800-180-8025 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें