तूफान के चलते एक तरफ से उखड़ी आयुर्वेद चिकित्सालय जाणा की छत।
पतलीकूहल (कुल्लू)। आयुर्वेदिक चिकित्सालय जाणा के भवन की छत अंधड़ के चलते उखड़ गई है। सोमवार देर रात को ऊझी घाटी में अंधड़ चला। इससे आयुर्वेदिक चिकित्सालय जाणा के भवन की छत उखड़ गई।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय जाणा की चिकित्सक दिव्या ने कहा कि सोमवार रात को अंधड़ चलने से चिकित्सालय भवन की एक ओर की छत उखड़ गई है। अब मरीजों को देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रशासन को सूचित किया गया है। पटवारी की ओर से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। संवाद