फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पनगां में आग से जली गोशाला की छत

Mon, 10 Feb 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, एक लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार पतलीकूहल से सटी पहाड़ी पर स्थित पनगां गांव में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को अग्निशमन पतलीकूहल को फोन पर सूचना मिली कि पनगां में एक गोशाला में आग लग गई है। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक गोशाला की छत जल गई थी। वहां रखी 50 प्लास्टिक क्रेट, बारदाना और सूखी घास भी खाक हो गई। गोशाला पनगां निवासी ऋषिराज पुत्र रामचंद की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल चौकी पतलीकूहल के प्रभारी सूरज भारद्वाज ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हो गया था। उधर, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें