फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिहारी लाल को फिर दी कुल्लू खंड की जिम्मेदारी

Mon, 10 Feb 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के गांधी नगर में सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन,खंड कुल्लू की त्रैमासिक बैठक म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में इन दिनों सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव चल रहे हैं। सोमवार को खंड कुल्लू की त्रैमासिक बैठक गांधीनगर में अध्यक्ष बिहारी लाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई।
सबसे पहले बैठक में 12 नए पेंशनर एसोसिएशन में शामिल हुए। इनमें गुप्त राम गुलेरिया, मोहर सिंह, गुप्त राम, हीरा देवी, जय देई, शकुंतला देवी, विमला राणा, विष्णु देवी, मिने राम, रेवत राम, टेक सिंह और शांति लाल नेगी शामिल हैं। खंड प्रधान बिहारीलाल भारद्वाज ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और कार्यकारिणी को भंग कर 2025-28 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया। इसके लिए ज्ञान चंद को रिटर्निंग अधिकारी, रामलाल शर्मा को सह रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। इसमें बिहारी लाल भारद्वाज को फिर से कुल्लू खंड का प्रधान चुना गया। तेज सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, दुगले राम उप प्रधान, अमर सिंह सचिव, योग राज संयुक्त सचिव, ईश्वरी राम को संगठन सचिव और तीर्थ राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेस राम ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर और मोहर सिंह सीस को जिला प्रतिनिधि और योगराज शर्मा को मुख्य सलाहकार और रूप चंद ठाकुर और खूब राम को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर, महासचिव मोहर सिंह सीस, योगराज शर्मा, गिरधारी लाल डोगरा, खेमराज शर्मा, जीसी चंबयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें