फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रा बंद, संता-बंता मोड़ से आगे नहीं भेजे सैलानी

Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में हो रही ताजा बर्फबारी।-संवाद
विज्ञापन
लगभग एक फीट तक बर्फबारी होने की सूचना, कुछ दिन पहले भी गिरी थी तीन फीट तक बर्फ
विज्ञापन

रोहतांग जाने के लिए 374 वाहनों ने लिए थे ऑनलाइन परमिट, बर्फबारी के बाद नहीं भेजे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में मौसम फिर सुहावना हो गया है। रोहतांग समेत घाटी की ऊंची चोटियों पर बुधवार की सुबह बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पर्यटकों को संता-बंता मोड़ तक ही भेजा। इससे आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी रोहतांग दर्रा में लगभग तीन फीट बर्फबारी हुई थी। अब फिर लगभग एक फीट बर्फबारी होने की सूचना है। इसके अलावा मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, पतालसु पीक, घेपन पीक में बर्फबारी से सौंदर्य निखर गया है। हालांकि रोहतांग जाने के लिए बुधवार को 374 वाहनों ने ऑनलाइन परमिट हासिल किए थे लेकिन बर्फबारी होने के कारण यह वाहन संता-बंता मोड़ से आगे नहीं जा पाए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हुई है। इसलिए पर्यटकों को संता-बंता मोड़ तक ही भेजा गया। उधर, बर्फबारी के बाद मनाली में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटल कारोबारी भुपेश रावत, मनोहर लाल, चंदन कुमार ने कहा कि मनाली का पर्यटन सीजन पटरी पर आने लगा है। पर्यटक मनाली आ रहे है। आगामी महीने तक मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें