फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बहाल हो सकता है रोहतांग दर्रा

Mon, 14 Dec 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम अनुकूल रहा तो रोहतांग दर्रे को मंगलवार को वाहनों की आवाजाही के लिए एक बार फिर बहाल कर दिया जाएगा। सीमा सड़क संगठन ने इसके लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। बीआरओ का दावा है कि मौसम ने साथ दिया तो जल्द ट्रैफिक के लिए मंगलवार तक रोहतांग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीआरओ 38 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि बर्फ हटाने में जुटा बीआरओ का काफिला लक्ष्य से महज आठ किलोमीटर दूर है। हालात सामान्य रहे तो मंगलवार को रोहतांग दर्रा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इधर, हालिया बर्फबारी के बाद घाटी के भीतर बंद पड़ी सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जहां यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। कमांडर ने बताया कि राहनीनाला से आगे रोहतांग की तरफ चार से पांच फुट तक बर्फ की मोटी पर्त बिछी है, जबकि दिन में पारा शून्य से नीचे चल रहा है। ऐसे हालात में बर्फ हटाने के अभियान को जारी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।

हालांकि, कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि इस बीच दोबारा हिमपात होने की सूरत में दर्रे को बहाल करना मुश्किल हो जाएगा। इधर, घाटी में अभी भी कई बाहरी मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली है। जबकि, कुल्लू से लाहौल जाने वाले दर्जनों लोग रोहतांग बहाली के इंतजार में मनाली में रुके हैं। इसको ध्यान में रख कर बीआरओ रोहतांग को बहाल करने में जुटा हुआ है। सब कुछ सही रहा तो मंगलवार को रोहतांग यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें