फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फ के दीदार को केलांग के होटल में फेक बुकिंग!

Thu, 19 May 2016 10:22 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा कर रहा पर्यटकों के आने का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फ के दीदार को केलांग के होटल में फेक बुकिंग हो रही है। केलांग जाने वाले पर्यटक व अन्य लोगों को रोहतांग होकर गुजरने की अनुमति है। इसके लिए पर्यटकों को केलांग की बुकिंग शो करना अनिवार्य है। कम क्षमता वाले होटल में अधिक बुकिंग होने के मामले सामने आ रहे हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन मामले को लेकर निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ होटल में क्षमता से अधिक बुकिंग सामने आ रही है। जो फेक बुकिंग होने के बारे में स्पष्ट कर रहा है। रोहतांग में बर्फ के बीच शांति भरे पल गुजारने और बर्फ में मौज-मस्ती के लिए पर्यटक जुगाड़ फिट कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम मनाली के पास बाहरी राज्यों के पर्यटक बाइक में सफर करने और तंबू लगाकर केलांग में रहने की अनुमति मांग रहे हैं। उक्त पर्यटक केवल रोहतांग के दीदार करना चाह रहे हैं, लेकिन वर्तमान में रोहतांग पर्यटकों के लिए अभी तक नहीं खुल पाया है। ऐसे मामलों में पर्यटकों को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही है। आवश्यक दस्तावेज होने पर प्रशासन केलांग के लिए अनुमति दे रहा है। जिन्हें बैरियर पर चेक किया जा रहा है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा, डीएसपी मनाली पुनीत रघु, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रत्न गौतम दबिश देकर अवहेलनाओं को लेकर जायजा ले रहे हैं, लेकिन पर्यटक वाहनों समेत रोहतांग पहुंच रहे हैं।

इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि केलांग की तरफ जानो वाले पर्यटकों को होटल बुकिंग समेत अन्य अनिवार्य दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। आवश्यक दस्तावेज न होने की सूरत पर केलांग जाने की अनुमति पर्यटकों को नहीं दी जा रही है। वहीं, डीसी लाहौल-स्पीति विवेक भाटिया ने बताया कि एक होटल का अधिक बुकिंग का मामला सामने आया है। जिस पर संचालक से बात की गई। बातचीत में सामने आया है कि एक होटल की सिस्टर कनर्सन होने के कारण एक ही नाम पर बुकिंग हो रही थी। होटल संचालक को अलग-अलग होटल के नाम पर बुकिंग करवाने के लिए कहा गया है। फेक बुकिंग करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने पर ऐसे होटलों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ऐसा करने पर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना मानते सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें