फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग बना पसंद, परमिट के लिए मारामारी

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर से बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक वाहनो की लंबी कतारे।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पसंद बना है। हर रोज हजारों पर्यटक रोहतांग पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। रोहतांग के लिए परमिट भी तीन दिन बाद मिल रहे हैं। परमिट के लिए मारामारी चल रही है। ऑनलाइन स्लॉट चंद मिनटों में बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रे पर हर दिन दोपहर को पर्यटकों की भीड़ जुटने से मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी काफी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। एनजीटी के आदेशों के अनुसार पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति है। मनाली से रोहतांग के लिए पेट्रोल के 800 और डीजल के 400 वाहन ही जा सकते हैं।
...
कम पड़ने लगे 1200 परमिट
रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों की उत्सुकता को देखते हुए रोजाना के 1200 परमिट भी कम पड़ने लगे हैं। परमिट लेने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन साइट पर तीन दिन के परमिट एडवांस में बुक हो रहे हैं। टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार ने परमिट की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

....
बड़े होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी

मैदानी इलाकों की तपिश से बचने के लिए लोग मनाली का रुख कर रहे हैं। मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बड़े होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अन्य होटल भी 70 से 80 प्रतिशत पैक चल रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इन दिनों मनाली में पर्यटन सीजन यौवन पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें