फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहली-कड़ूनाला मार्ग रहेगा बंद

Thu, 30 Jul 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन प्रभावित संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ सड़क पर 30 और 31 जुलाई को रोहली से कड़ूनाला के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह निर्णय बीआरओ की 94 आरसीसी के अधिकारियों की सिफारिश पर लिया गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि रोहली से कड़ूनाला के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। लगातार बारिश के कारण यह क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील और जोखिमपूर्ण बना हुआ है।
ऐसे में मलबा हटाने और आवश्यक सुरक्षा कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए दो दिन तक मार्ग बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले इसी सड़क पर हुए भूस्खलन में एक मासूम बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और जिला प्रशासन, पुलिस और बीआरओ की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें