फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूलिंग पुल के पास गिरी चट्टानों को हटाया

Wed, 19 Nov 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मूलिंग पुल के पास बंद मनाली–लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को सीमा सड़क संगठन ने पूरी तरह से बहाल कर दिया है। सोमवार सुबह मूलिंग पुल के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे करीब तीन घंटे तक बाधित हो गया था। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे को वनवे बहाल किया ताकि यहां दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकाला जा सके।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार सुबह बीआरओ ने भारी मशीनरी की मदद से चट्टानें व मलबा पूरी तरह हटाकर सड़क को दोनों ओर से सुचारु कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मूलिंग पुल के पास मार्ग यातायात के लिए खुला है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी ने कहा कि हाईवे अब पूरी तरह से खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें