फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, गांव को खतरा, घर खाली कर टेंट में ठहराए 10 परिवार

Fri, 01 Aug 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
घलियाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन, गांव को खतरा, दस घर खाली करवाये रिश्तेदार के घर में रहने को मजबू
विज्ञापन
बंजार उपमंडल के घलियाड़ गांव में पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन, लोगों में दहशत
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावितों को टेंट के साथ राशन भी दिया, पटवारी ने किया मौके का दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के घलियाड़ गांव के पीछे पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 10 मकानों को खाली करवा दिया है।
परिवारों को सुरक्षित स्थानों में टेंट लगाकर ठहराया गया है। उन्हें राशन सामग्री भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण मशियार फाटी के घलियाड़ गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिर रही हैं। इससे 10 घरों को खतरा पैदा हो गया है। इन घरों में 16 परिवारों के 49 सदस्य रहते हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन और पंचायत ने परिवार के सदस्यों को खाली और सुरक्षित स्थान में टेंट में शिफ्ट कर दिया है। भूस्खलन के कारण शेर सिंह, बेली राम, पदम सिंह, टिकम राम, नोये राम, सेस राम, जीवन सिंह, चुन्नी लाल, डावे राम, बिमला देवी, गंगे राम, झूडू राम, डोले राम सहित 16 परिवारों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। उन्हें अपने परिवार को मकानों से टेंट में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजा गया। पटवारी ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार बंजार को सौंप दी है। इसमें कहा है कि गांव के 10 मकानों को खतरा बन गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 5 टेंट, 12 कैनोपी के साथ 16 राशन किट दी गई हैं। राशन किट में चावल, आटा, दाल, तेल नमक और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि गांव में जिन घरों पर खतरा बना हुआ है, उन मकानों को एहतियात के तौर पर खाली कर दिया है। प्रभावित परिवारों को टेंट में ठहराया गया है। प्रशासन ने उन्हें खाने-पीने की सामग्री भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें