फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें अवरुद्ध होने से पैदल चले यात्री, बिजली भी गुल, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी के खरीपाद में सड़क बंद हो गई है। लोग पैदल ही बच्चों को लेकर गणतव्य की ओर जाते 
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में तीन दिन लगातार बारिश के बाद मौसम साफ रहा, लेकिन दुश्वारियां अभी बनी हुई हैं। शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। बावजूद अभी 47 सड़कें और 21 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। सड़कें बंद होने के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित रहीं। इस वजह से लोगों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। वहीं, बिजली गुल रहने की वजह से परेशानियां अधिक हुईं। किसान-बागवान बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं कर पाए। साथ ही बिजली न होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन दिनों विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली न होना परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के उपमंडल बंजार में सर्वाधिक 19 सड़कें बंद हैं। उपमंडल के एचएच-305 में चिल्ला मोड़ के पास भारी बारिश के कारण डंगा गिर गया है। हालांकि, इस स्थान से वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन हाईवे बाधित होने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा उपमंडल कुल्लू में 14, मनाली में नौ और निरमंड में पांच सड़कें बंद हैं। विद्युत उपमंडल कुल्लू के तहत आने वाले 11 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनमें जिला मुख्यालय का गांधीनगर के साथ ही मणिकर्ण घाटी के तहत चार और बजौरा के आसपास के छह ट्रांसफार्मर बाधित हैं। इसके अलावा विद्युत उपमंडल थलौट के तहत बंजार के चार और न्यूली के छह ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें