फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में सड़के, गलियां और फुटपाथ बने तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में सड़कें, फुटपाथ, गलियां तालाब बनी रहीं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को ड्राइविंग करने में परेशानी झेलनी पड़ी। ढालपुर में भुट्टी चौक, ढालपुर चौक, सर्कुलर सड़क, कॉलेज गेट, अस्पताल सड़क के साथ कुल्लू-भुंतर एमडीआर सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहा। बारिश के कारण मालरोड पर भी पूरा दिन पानी बहता रहा। प्रदर्शनी मैदान में पानी की उचित निकासी न होने के कारण पानी मालरोड पर आ गया। यह पानी ढालपुर चौक से कलाकेंद्र चौक तक बहता रहा।
विज्ञापन

शहरवासी सौरव, मनोहर, अशोक, मोहित, राकेश, अभिनव ने कहा कि बारिश होते ही शहर की सड़कें और फुटपाथ, मालरोड पर पानी बहने लगता है। इससे राहगीरों को पैदल आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद को मालरोड के किनारे निकासी नालियां बनानी चाहिएं। इसके अलावा मेला और खेल मैदान के बीच स्थित फुटपाथ भी तालाब बना रहता है।
नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोजाना कार्य किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से निकासी नालियों में मलबा भर गया है। मौसम साफ होते हुए व्यवस्था ठीक की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि हाल ही में एमडीआर सड़क की निकासी नालियां साफ की गई थीं, लेकिन बारिश से दोबारा ये बंद हो गई हैं। जल्द इन्हें दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें