फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर चौक पर किया चक्का जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल  में प्रसूता महिला मौत मामले को लेकर आक्रोश रैली में भाग लेते लोग
विज्ञापन
कुल्लू। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में प्रदर्शनकारियों ने शाम करीब चार बजे ढालपुर चौक पर चक्का जाम कर दिया। इस कारण कुल्लू की सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

मुख्य चौक ढालपुर में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। इससे मुख्य मार्ग के साथ-साथ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ओर जाने वाला मार्ग और सर्कुलर मार्ग में जाम लग गया। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
कुछ समय बाद सर्कुलर सड़क से छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु करने की कोशिश की लेकिन मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति विकराल हो गई। ज्यादातर बसों और छोटे वाहनों में लंबा सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर असंतुष्ट होकर ढालपुर चौक का रुख किया और यहां धरना दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पर नशा करने का आरोप
प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार कुल्लू पर नशे में आने का आरोप लगाया है। उनकी मेडिकल जांच करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनसे बात करने पहुंचे नायब तहसीलदार नशे का सेवन कर आए हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें