हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर का जनरल हाउस में भाग लेते यूनियन के सदस्य।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। हिल ऑटो रिक्शा यूनियन ने सभी ऑटो चालकों को वाहनों में किराया सूची अनिवार्य रूप से लगाने, निर्धारित वर्दी पहनने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय यूनियन के जनरल हाउस में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान प्रेमवर्धन ने की।
सोमवार को सब्जी मंडी भुंतर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधान प्रेमवर्धन ने कहा कि प्रत्येक ऑटो में किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि ऑटो में बैठने से पहले किराया अवश्य पूछ लें, ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद न हो।
बैठक में निर्णय लिया कि सभी ऑटो चालक निर्धारित वर्दी पहनेंगे। प्रत्येक ऑटो पर नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होगी। इससे यात्रियों को चालक की पहचान करने में सुविधा होगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। यूनियन ने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि जो चालक नियमों का उल्लंघन करें, उनके खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए।
कहा कि यूनियन के नए कार्यालय का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में उपप्रधान देवी सिंह, नितिन कटोच, सुमित सौहिल, किशन चंद, राजेश, जोगिंद आदि सदस्य उपस्थित रहे।
000