फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंगमो में फसल पकने तक रोका सड़क को चौड़ा करने का काम

Mon, 28 Apr 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या पर बीआरओ ने सड़क निर्माण में जुटी कंपनी को जारी किए आदेश
विज्ञापन

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बीआरओ से उठाई थी घाटी के किसानों की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पांगमों में बीआरओ ने फसल पकने तक सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया है।समदो-ग्रांफू सड़क को चौड़ा करने के कार्य के कारण सिंचाई कूहलों को नुकसान पहुंच रहा था।
ऐसे में खेतीबाड़ी से जुड़े स्पीति उप मंडल की हल पंचायत के पांगमो क्षेत्र के किसानों ने यह समस्या भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर से उठाई थी। रवि ठाकुर ने ग्रामीणों की यह समस्या बीआरओ के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी। साथ ही फसल पकने तक सड़क को चौड़ा करने का काम रोकने का आग्रह किया। इस पर सीमा सड़क संगठन ने अब काम रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों को चिंता है कि सड़क के निर्माण कार्य के चलते सिंचाई कूहलों को नुकसान पहुंचेगा। इस कारण उनके खेतों को पानी नहीं मिलेगा। इस कारण हजारों बीघा जमीन पर किसानों की नगदी फसल तबाह हो जाएगी। किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक ने बीआरओ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर राजीव को शिमला स्थित उनके कार्यालय में फोन कर किसानों की समस्या से अवगत करवाया। इस पर मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि फसल तैयार होने तक पांगमो क्षेत्र में सड़क के चौड़ीकरण का काम रोका जाएगा। रवि ठाकुर ने बताया कि इसके लिए बीआरओ ने सड़क के निर्माण में जुटी कंपनी को आदेश जारी कर दिए हैं। किसानों ने पूर्व विधायक और बीआरओ का आभार जताया है। बीआरओ के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों की फसल को नुकसान नहीं होगा। फसल पकने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें