फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अनुकूल होते ही शुरू होगा सड़क बहाली का काम : अनुराधा

Sat, 24 Jan 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। घाटी में हुई बर्फबारी के बाद कई चुनौतियां सामने आई हैं। तमाम दुश्वारियों के बाद मनाली-लेह मार्ग पर बीआरओ की ओर से दोनों छोर से सड़क की बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन

यह बात विधायक अनुराधा राणा ने कही। उन्होंने कहा कि तांदी-उदयपुर मार्ग के साथ सुमदो-काजा मार्ग पर भी लोसर की ओर सड़कों की बहाली का कार्य किया जा रहा है। बर्फबारी के बाद घाटी में मुख्य समस्या बिजली बहाली की होती है। बोर्ड के कर्मी मौसम खुलते ही कई फीट बर्फ को काटकर रास्ता बनाक काम को अंजाम दे रहे हैं। मुख्य मार्ग खुलते ही लोक निर्माण विभाग संपर्क मार्गों को बहाल करने का कार्य शुरू करेगा। सरकार, प्रशासन एवं सभी संबंधित विभाग और बोर्ड मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें