फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खोदाई कर लावारिस छोड़ दी सड़क, गड्ढों के कारण टूट रहे कलपुर्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने सिंचाई योजना के पाइप बिछाने के लिए खोदी थी सड़क, भर दी मिट्टी
विज्ञापन

दो महीने से दिक्कतों का सामना कर रहे छह गांवों के ग्रामीण और विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वर्कशॉप-गद्दौरी-जौली सड़क के खस्ताहाल होने से लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में गड्ढों की भरमार है। वाहनों के कलपुर्जे तक टूट रहे हैं। जल शक्ति विभाग ने सिंचाई योजना के लिए सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाई है। पाइप बिछाने के लिए सड़क को खोदा तो गया, लेकिन मार्ग को पक्का नहीं किया। सिर्फ मिट्टी डाल दी गई। इस कारण बारिश होने पर सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। दो महीने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है।
वर्कशॉप-गद्दौरी-जौली सड़क को दुरुस्त करने में न तो तो जल शक्ति विभाग और न ही लोक निर्माण विभाग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दोनों विभागों की लापरवाही का खामियाजा वर्कशाप, गद्दौरी, छोयल, जौली, पंडित बेहड़ और मौहल के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण अमर, सुनील, प्रेम, टशी, संजय, राजन, बलवीर, शेर सिंह, कमल, रवि ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने सिंचाई योजना के लिए पाइप लाइन बिछाई है। इसके लिए सड़क को खोदा गया लेकिन उसके बाद सड़क को पक्का नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क का रखरखाव लोक निर्माण विभाग करता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग से भी सड़क को पक्का करने की मांग की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने दोनों विभागों से समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जल शक्ति विभाग से नहीं मिला बजट
जलशक्ति विभाग को वर्कशॉप-गद्दौरी-जौली सड़क की टारिंग का 16 लाख का प्राक्कलन भेजा गया था। विभाग से अब तक बजट जारी नहीं हुआ है, जिसके कारण सड़क की टारिंग नहीं हो पाई है। बजट मिलते ही टारिंग कर दी जाएगी।
-दुष्यंत ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें