फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा गिरा, लारजी-सैंज मार्ग पर बड़े वाहन बंद

विज्ञापन
लारजी-सैंज मार्ग पर भारी बारिश के बाद धंसी सड़क। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/न्यूली/सैंज। पागलनाला में बाढ़ आने से लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद से सेब, टमाटर व सब्जियों से भरे वाहन फंसे रहे। लोनिवि ने सुबह के समय कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोला।
विज्ञापन

पागलनाला में आ रहा मलबा इन दिनों सैंज घाटी की 15 पंचायतों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार सड़क बाधित होने से घाटी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिला में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कुल्लू-मनाली के साथ मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। ब्यास व इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। अगस्त के दूसरे सप्ताह में घाटी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह के समय काफी ठंड महसूस की जा रही है। प्रशासन ने लोगों को बरसात को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सैंज के सियारनु देवता मंदिर के पास डंगा गिर गया है और लारजी-सैंज मार्ग के मुख्य मार्ग से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बाजार होकर बंद हो गई है। ऐसे में बसों व अन्य बड़े वाहनों को तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर वामतट होकर सैंज पहुंचना होगा। बारिश से जिला में बिजली के 11 ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए और कई गांवों में अंधेरा छा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 और 18 अगस्त को लेकर जिला में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, एडीएम कुल्लू एसके पराशर ने कहा कि जिला में वीरवार रात को कुछ जगहों पर बारिश से भूस्खलन हुआ है। बारिश से प्रभावित सड़कों व बिजली के ट्रांसफार्मरों को बहाल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें