लगघाटी की पलालंग-कमांद सड़क की तीन माह पहले हुई टायरिंग उखड़ने लगी है। तीन किलोमीटर के दायरे में हुई टायरिंग में कई जगहों पर गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क की टायरिंग के लिए 11 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन तीन माह के भीतर ही टायरिंग उखड़ जाने से भल्याणी, कमांद और ब्राम्हण आदि पंचायतों के जनप्रतिनिधियों में भारी रोष है। भल्याणी पंचायत के प्रधान ऋषि, ब्राम्हण पंचायत के प्रधान दुनी चंद, पूर्व प्रधान शीला देवी, पूर्व प्रधान चंद्र नेगी और दौलत ने कहा कि घाटी की जनता सड़क पक्का करने के नाम पर ठगा जा रहा है।
लोनिवि ने घाटी के तहत आने वाली पलांलग-कमांद की 3 किलोमीटर सड़क में तीन माह पहले टारिंग का काम किया है, लेकिन अभी से सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। ठेकेदार ने विभाग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। टायरिंग में इस्तेमाल की गई सामग्री भी निम्न दर्जे की लगाई गई है। उस पर नाममात्र का तारकोल बिछाया गया है। इसलिए ठेकेदार को उखड़ी हुई टायरिंग को जल्द से जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही टायरिंग की गुणवत्ता की भी जांच की जाए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सड़क को ठीक नहीं किया तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ चमन लाल ने कहा कि विभाग ने सड़क टायरिंग के लिए 11 लाख दी राशि प्रदान की गई थी, जिसमें लगभग 3 किलोमीटर सड़क की टायरिंग हुई है। जो पूरी तरह से उखड़ गई है। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह टायरिंग को दूसरी बार करें अन्यथा उसकी पेमेंट रोक दी जाएगी।