फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में बनी बन पाई पार्किंग

Mon, 22 Feb 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली की समस्याओं को लेकर नगर परिषद मनाली का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष शबनम तनवर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। शबनम तनवर ने कहा कि मनाली में पार्किंग की समस्या विकट बनती जा रही है। अगर शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया तो मनाली के पर्यटन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। पार्किंग बनाने को धन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि मनाली के लिए जो 15 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास बीते वर्ष था उसे शीघ्र धरातल पर उतारा जाए, जिससे मनाली के सभी 7 वार्डों में पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके। मनाली एक विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत है। मनाली में 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए एडी से सीधे तौर पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए।

माठी-वन भृगु सड़क का निर्माण, नगर जाणा से बिजली महादेव तक पक्की सड़क का निर्माण, चंद्रखणी के लिए रोपवे जैसे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि म्यूजियम पार्क के साथ-साथ कृत्रिम झील का भी निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


रांगडी में बस स्टेंड का शिलान्यास 10 साल पहले किया था लेकिन दशक बीत जाने के बाद भी वहां एक पत्थर तक नहीं लग पाया है। इसलिए बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष जोगिंद्र, पार्षद नीना ठाकुर, सुनीता शर्मा और अनिता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें