फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धुंधी में सड़क धंसने से थमी रफ्तार, मनाली-लेह मार्ग पर फंसे सैकड़ों ट्रक

Thu, 31 Jul 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
धुंधी मे धंसी सड़क के कारण फंसे ट्रक। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग पर 24 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाया यातायात
विज्ञापन

लाहौल से विभिन्न मंडियों में भेजी जाने वाली सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित
रोहतांग दर्रा से होकर रात के समय बंद रखा जा रहा है यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो गया है। लगभग 24 घंटे बाद भी इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।
मनाली से लेह की तरफ जाने वाले सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। सीमेंट और अन्य सामग्री लेकर लेह-लद्दाख की ओर जा रहे करीब 300 ट्रक सोलंगनाला से धुंधी तक फंसे हैं। हालांकि रोहतांग दर्रा से होकर भी बड़े वाहन भेजे जा रहे है लेकिन रात के समय इस मार्ग को भी यातायात के लिए बंद रखा जा रहा है।
विज्ञापन


अटल टनल के समीप धुंधी में भूस्खलन से सड़क धंस गई है। इससे अटल टनल होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सड़क अवरुद्ध हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है लेकिन लगभग 20 से 25 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। सड़क पर क्रेटवाल लगाने का काम कछुआ गति से चल रहा है। इस कारण मनाली की ओर से लेह की तरफ जाने वाले कई बड़े वाहन फंस गए हैं। लाहौल से विभिन्न मंडियों को भेजी जाने वाली सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। इस जगह पर छोटे वाहनों को भी बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। ट्रक चालकों ने बताया कि सड़क बहाली का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। रोहतांग सड़क की हालत ठीक नहीं है। इस कारण वह उस मार्ग से नहीं जा रहे। मंगलवार सुबह से ही वे सोलंगनाला इलाके में फंसे हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक यह मार्ग सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खुला है। बड़े वाहन रोहतांग होकर भेजे जा रहे हैं। इस मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। इस कारण रात को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें