फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोनों छोर से बनी सड़क, बीच में खत्म हो गया बजट

Thu, 30 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार शिलान्यास के बाद भी तलाड़ा और भलाण पंचायत के लिए नहीं बनी सड़क
विज्ञापन

लोगों ने दान दी है जमीन, सड़क का काम लटकने से दो पंचायतों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हर गांव को सड़क से जोड़ने का दावा बंजार विधानसभा क्षेत्र में हवाई होता दिखाई दे रहा है।
तलाड़ा और भलाण पंचायत के गांवों को लाभ पहुंचाने वाली सात किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास तीन बार हो चुका है, लेकिन यह सड़क अभी तक पूरी नहीं बन पाई है। मजे की बात यह है कि दोनों ओर मार्ग तैयार है, लेकिन बीच में बजट खत्म बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही उक्त सड़क की डीपीआर से लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी करवाई है। निजी भूमि भी दान दी है, लेकिन सड़क का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भलाण के प्रधान पूर्ण चंद और उप प्रधान भोजराज ने बताया कि लोगों ने कई साल पहले सड़क के लिए गिफ्ट डीड की है। पंचायत प्रधान ने बताया कि अधर में लटके सड़क के निर्माण कार्य से दो पंचायत के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष बरैहिन, घाट, राऊगी, बागी, परगना, खनियारगी, फलोहू, माटाकोतना, मठैणा, माहली, कीमण, नौणू आदि गांवों के किसानों, बागवानों और आम जनता को सड़क न होने के चलते भारी परेशानी होती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें