दुआड़ा स्थित भगवान विष्णु भगवान के भंडार निर्माण कार्य पूरा होने पर कोर बदोर स्थापित करते हुए
पतलीकूहल (कुल्लू)। दुआड़ा स्थित भगवान विष्णु भगवान के भंडार का निर्माण कार्य पूरा होने पर कोर बदोर (मंदिर का शिखर) स्थापित किए गए हैं।
देव कार्य भगवान विष्णु सहित लरां के देवता महादेव, काथी के आराध्य देवता हरि नारायण, फोजल से माता ज्वाला, दचाणी तराशी के देवता वीर नाथ के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। भगवान विष्णु के कारदार विमल उपाध्याय ने बताया कि कार्य सुबह 4:00 बजे शुरू हुआ और करीब 10:00 बजे तक कोर बदोर स्थापित हुए। इस देव कार्य को संपन्न करने के लिए घाटी के हजारों लोगों ने हाजिरी भरी। देव धुन से संपूर्ण घाटी का वातावरण देवमयी हो गया। कोर बदोर स्थापित होने के बाद भगवान विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं को ब्रह्मभोज बांटा किया गया। उन्होंने कहा कि भंडार का कार्य पूरा होने के बाद भगवान विष्णु तीर्थ स्नान के लिए जाएंगे, उसके पश्चात भंडार प्रतिष्ठा होगी। संवाद