फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से न्यूली-सैंज सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। बंजार घाटी की उपतहसील सैंज में शुक्रवार रात को बारिश होने से घाटी की सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। दो दिनों में जहां पागलनाले ने वाहनों की रफ्तार को रोके रखा, वहीं रोपा में पहाड़ी दरकने व पेड़ टूटने से पूरा दिन न्यूली-सैंज सड़क पर वाहन नहीं चल पाए। इससे चार पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौर रहे कि सैंज घाटी में हल्की बारिश होते ही बार-बार सड़कें बंद हो जाती हैं। इससे ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में शुक्रवार रात को बारिश होने से न्यूली-सैंज सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने और पेड़ टूटने से शनिवार को पूरा दिन बसों के साथ-साथ अन्य छोटे-बड़े वाहन न चलने से शांघड़, शैंशर, देहुरीधार व गाड़ापारली पंचायत के बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण बिहारी लाल, गिरधारी लाल, चुन्नी लाल, प्रेमसिंह, नीमत राम, डोले सिंह, लीलाधर ने कहा कि घाटी में बारिश होते ही जगह-जगह पर सड़क खराब हो जाती हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद घाटी की सड़कें दुरुस्त नहीं की जा रही हैं। विभाग बरसात के मौसम से पूर्व सड़क की दशा सुधारने का काम करे, जिससे ग्रामीणों को परेशानियां न झेलनी पड़े। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा है कि बारिश होने के कारण न्यूली-सैंज सड़क को नुकसान पहुंचा है। विभागीय मशीनरी व कर्मचारी मौके पर तैनात हैं। सड़क से मलबा हटाकर लोगों की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें