फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपसंग के पास ट्रक गिरा, चालक-क्लीनर की मौत

विज्ञापन
लाहौ के सिस्सू में हुए सड़क हादसे के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंची केलांग पुलिस। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी के सिस्सू पंचायत के अंतर्गत रोपसंग के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक लेह से वापस मंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान सिस्सू के पास रोपसंग नाला पार करने के बाद ट्रक एकाएक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रक सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा लुढ़का और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक में सवार दो लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रक चालक 21 वर्षीय चेतन पुत्र भादर सिंह निवासी गांव चिंडी, तहसील करसोग, जिला मंडी और क्लीनर 19 वर्षीय मनु पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव कुनशेत तहसील चच्योट, जिला मंडी की मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को 300 फीट गहरी खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें