फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग डाकघर के समीप सड़क हादसा, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में केलांग डाकघर के समीप शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर में दो लोग तांदी से केलांग की ओर आ रहे थे। कैंपर के आगे पंजाब नंबर की एक मोटरसाइकिल चल रही थी।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रही एमपी नंबर की गाड़ी ने मोटरसाइकिल और बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक तथा बोलेरो कैंपर में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायलों की पहचान सोनम फुंचोग (56) पुत्र ताशी अंगरूप निवासी गांव चिका, डाकघर दारचा सुमदो, जिला लाहौल-स्पीति तथा प्रिंस कुमार रॉय के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रिंस कुमार रॉय को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें