फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Wed, 13 Jul 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के सरवरी बस स्टैंड के समीप बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि सरवरी बस अड्डे के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा है। लिहाजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लाश के समीप जमा लोगों को हटाने के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं के तहत नियमानुसार घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के बाद शव कोे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के पहुंचने पर शव उनके हवाले किया जा रहा है। एसएचओ सदर कुल्लू अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के चेहरे पर जबरदस्त टक्कर लगने से यह चपटा हो गया। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव मृत्यु का मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतक की शिनाख्त मंडी जिला जिला के बालीचौकी के कतवाण गांव निवासी 50 वर्षीय कौशो राम के रूप में हुई है। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक टक्कर मारने वाली बस का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें