फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुगंरी बौद्ध मठ में विश्व शांति के लिए अनुष्ठान

Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
स्पीति के कुंगरी बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा-पाठ करते बौद्ध भिक्षु।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पवित्र पिन घाटी में स्थित कुगंरी बौद्ध मठ आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान है। सात दिवसीय बुमछोग धार्मिक अनुष्ठान जारी है। इसका 17 जून को समापन होगा। ऐसा अनुष्ठान स्पीति में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विश्व शांति, असमय मृत्यु को रोकना, भाईचारे को बढ़ावा देना और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना है। तीसरे अवतारी गिलोंग रिमपोछे धार्मिक विधियों का नेतृत्व कर रहे हैं। वह पिन घाटी के सभी बौद्ध मठों के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। अनुष्ठान के दौरान दिन-रात पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण और धार्मिक क्रियाएं जारी हैं। इससे समूचा क्षेत्र आध्यात्मिक तीर्थ की अनुभूति दे रहा है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी कुगंरी बौद्ध मठ पहुंचे। उन्होंने पूजा में भाग लेकर आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें