फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अवरुद्ध सड़कों की बहाली का कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में रविवार को भी मौसम साफ रहा। बादलों के साथ हल्की धूप खिली रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग ने बारिश के कारण बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। दो दिनों की लगातार बारिश के कारण उपमंडल कुल्लू की 15 और उपमंडल बंजार की 12 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई थीं।
विज्ञापन

विभागीय कर्मी और मशीनरी विभिन्न सड़कों पर तैनात रही। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मौसम खुलते ही बारिश के कारण बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द ही सड़कों को छोटे-बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें