फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 15 को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के ढालपुर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

15 अगस्त को होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर नगर परिषद ने रविवार से रघुनाथ मैदान को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। मैदान में जगह-जगह पड़े गड्ढों को भरने और उसे समतल करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि समारोह के दौरान लोगों और प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
नगर परिषद की ओर से मैदान की साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। समारोह के मद्देनजर मैदान को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें