फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने का किया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार में नशा मुक्त अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बंजार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने किया। इस दौरान मौजूदा सभी लोगों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से चलाए जा रहे ऐसे अभियान युवाओं को सही दिशा देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका नींबू देवी ने कहा कि संस्था समाज में फैली विभिन्न बुराइयों को दूर करने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार से जुड़े कई सेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ की प्रधान सुशीला देवी, नगर पंचायत बंजार की उपाध्यक्ष बीना देवी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें