फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के लिए जल्द बनेंगे आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के उदयपुर में स्वास्थ्य मेले में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति के लिए चार मेडिकल एटीएम स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

उदयपुर में डॉक्टरों के लिए जल्द आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला उदयपुर के प्रांगण में बुधवार को एक दिवसीय खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति को चार मेडिकल एटीएम को स्वीकृति मिली है। दूरदराज गांवों के लोगों को इन मेडिकल एटीएम से सुविधा मिलेगी। जल्द चालकों के पांच पद भी भरे जाएंगे। जून में काजा, केलांग और उदयपुर में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड भी बनाए गए। पोषण अभियान पर भी लोगों को जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने कहा कि मेले के दौरान लोगों के ब्लड, शुगर, ब्लड ग्रुप की जांच, लोगों के दंत रोगों का उपचार एवं जांच की गई। महिला मंडल उदयपुर ने स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए। स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद विभाग के डॉ. महेश कुमार, डॉ. कर्ण ठाकुर, डॉ. मोनिका, डॉ. शांति बौद्ध, फार्मासिस्ट नितेश कुमार, स्टाप नर्स शकुंतला ने योग और आयुर्वेद के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जगदीश, डॉ. विशेष, डॉ. कोमल, डॉ. शुभम, डॉ. राम सिंह, डॉ. अस्मिता, डॉ. हितेश, डॉ. हिमेश, डॉ. गौरव, दंत चिकित्सक डॉ. रंजीत बौद्ध और मनोहर के साथ अन्य पैरामेडिकल स्टाप ने सेवाएं दीं। उपमंडल अधिकारी उदयपुर निशांत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन लाल बंधु, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मदन बौद्ध, टीएसी शमशेर सिंह, जिला परिषद सदस्य महेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य शिव लाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें