कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में महाराणा प्रताप की जयंती 9 जून को मनाई जाएगी। शीतला माता मंदिर सरवरी में आयोजन किया जाएगा। राजपूत संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि बैठक रविवार को सरवरी में हुई। इसमें महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही सामान्य वर्ग के मुद्दों और मांगों पर भी चर्चा की। सुदर्शन पठानिया ने कहा कि सामान्य वर्ग के बच्चों को कई सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की फीस, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा और मेरिट के अलावा अन्य में एक समान छूट प्रदान की जानी चाहिए।
एससी-एसटी कानून को इतना सख्त बनाया गया है कि सामान्य वर्ग इससे हताहत हुआ है। आरक्षण के कारण सामान्य वर्ग के बच्चों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से किसी जाति विशेष को आरक्षण न देकर आर्थिक आधार पर देने की मांग की है। इस दौरान गुरदयाल सिंह, हीरा लाल, फतेह चंद, पूरल राम, श्याम चंद, तुलसी राम, चुड़ामणी, अनूप राम आदि उपस्थित रहे। संवाद