मनाली। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण फंसे सैकड़ों मवेशियों को वशिष्ट के युवाओं ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। युवाओं ने यह कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की है।
10 से ज्यादा दिनों तक गोवंश लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर फंसा था। अपने मवेशियों की दुर्दशा देखकर युवा हरकत में आ गए। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उन्होंने एक साहसिक बचाव अभियान चलाया। मौसम की मार झेलते हुए युवाओं ने मवेशियों के झुंड की खोज की और पता लगने पर मवेशियों को खराब रास्तों से होकर रेस्क्यू किया। ग्रामीण पिंटू ने बताया कि अभियान में सभी युवाओं ने अपना सहयोग दिया है। संवाद