फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राजनीतिक भेदभाव छोड़ समाज के काम को प्राथमिकता दें प्रतिनिधि

Tue, 09 Jun 2026 04:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के शपथ समारोह में बोलीं उपायुक्त किरण भड़ाना
विज्ञापन

केलांग में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जन प्रतिनिधि विकास में अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि उनका जनता से सीधा जुड़ाव होता है। इसलिए जन प्रतिनिधियों को राजनीतिक और व्यक्तिगत भेदभाव को छोड़कर आम जनता के लिए काम करना चाहिए। यह बात सोमवार को उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने केलांग में जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने जन प्रतिनिधियों को जनहित, पारदर्शिता और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को उपायुक्त कार्यालय सम्मेलन कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में शशि किरण, रूब देई, थिन्ले देचिन, थुकतन डोलमा, पूनम देवी, सुरेश, राम सिंह, रणजीत और सोनम ठाकुर जिला परिषद सदस्य शामिल रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी लाहौल डॉ. विवेक गुलेरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें