कुल्लू। सर्किट हाउस के पास ढालपुर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इसमें संस्थान से जुड़े अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई।
दोपहर 12 से 1 बजे तक राखी उत्सव मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रभारी बहन कुमारी किरण ने संस्थानों से पहुंचे सभी अनुयायियों को राखी बांधी। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर एक बजे से ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बहन किरण ने बताया कि आने वाले दिनों में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से रक्षाबंधन को लेकर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद