गुशैणी (कुल्लू)। गुशैणी-बंजार-बठाहड़ सड़क पर तीर्थन नदी पर बने लोहे के पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की प्लेटें उखड़ने से यहां वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है।
पुल की प्लेटें जगह-जगह से उखड़ चुकी थीं। वाहनों के गुजरने पर तेज आवाजें आती थीं, जिससे चालकों और पैदल राहगीरों में हादसे का डर बना रहता था।
ग्रामीण तिलक ठाकुर, भगवान दास शर्मा और राजू ने बताया कि पुल की खराब हालत के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की थी। अब प्लेटें बदलने का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।