फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में कुल्लू विकास के मामले में उपेक्षित : सुरेंद्र शौरी

Thu, 19 Nov 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में कुल्लू जिला उपेक्षित रहा है, विकास कार्य ठप हैं और परियोजनाएं लंबित हैं। सुंदर सिंह ठाकुर के बयान, क्या कुल्लू के लोगों को केवल बाजा बजाने के लिए रखा है, को शौरी ने जिले की अनदेखी की वास्तविकता बताया। उन्होंने कुल्लू के विधायक पर जिले की समस्याएं प्रभावी ढंग से न उठाने का आरोप लगाया। शौरी ने कुल्लू को पर्यटन, संस्कृति के साथ राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। सरकार ने चार वर्षों में अपनी गारंटियां पूरी नहीं कीं, जिससे अब सत्तारूढ़ दल के भीतर से भी उपेक्षा की आवाज उठ रही है। सरकार को कुल्लू की लंबित मांगों और जनसमस्याओं पर जवाब देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें