ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल भेखली में बुधवार को 19 वार्षिक समारोह में प्रस्तुति के लिए तैयार छात
कुल्लू। ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल भेखली में बुधवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिप सदस्य राजकुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में स्कूल के प्रबंध निदेशक बलराम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, गुजराती और लाहौली नृत्य के साथ बॉलीवुड गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। महिला के जीवन संघर्ष और शिक्षा के महत्व पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता पर आधारित भावुक प्रस्तुति ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिए। रेणुका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मिला। वहीं, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोनित को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।