फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान शिव की महिमा का करवाया स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भूतनाथ मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय शिव पुराण कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवता संगम महादेव मंदिर में कथा वाचक शिवा शंकर दास ने कन्या पूजन की परंपरा निभाने के बाद श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का स्मरण करवाया। उन्होंने भगवान शिव के आदर्शों, त्याग और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव पुराण का श्रवण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।
देवता संगम महादेव के कारदार एवं आयोजन समिति सदस्य तनुज कौंडल ने बताया कि कथा के समापन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसके बाद शाम आठ बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और लंगर की व्यवस्था की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें