फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्लस्टर स्पर्धा में छाए डीएवी मौहल के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। गोहर में 27 मई को आयोजित डीएवी स्कूल क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में समर ने शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 वर्ग की शिवांशी ने लॉन्ग जंप में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग के जगतार ने 400 और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-17 वर्ग के देवांश ने 800 मीटर दौड़ तथा अंडर-19 वर्ग की कल्पना ने जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 वर्ग के देवांश ने 1500 मीटर दौड़, अंडर-19 वर्ग की कल्पना ने शॉट पुट, अंडर-17 वर्ग के असीम ने 200 मीटर दौड़ और अथर्व ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किए। संवाद
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर रिले टीम, अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर रिले टीम तथा अंडर-17 वर्ग के दिवांश ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें